पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवालयों का रंग रोगन का कार्य शुरू

शिवालयों का रंग-रोगन का कार्य शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगोंका प्रमुख पर्व होली 6 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। नव संवत् की शुरूआत और बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतिक इस रंग पर्व को लेकर हर बार लोगों में होली की तिथि को लेकर उलझन रहती है। पंडित धर्मराज मिश्र के अुनसार 5 मार्च गुरूवार रात साढ़े 10 बजे तक पूर्णिमा तिथि है अतः होलिका दहन के मुहुर्त में तीन नियम देखे जाते है। एक फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि हो, दूसरा भद्रा बीत चुकी हो और तीसरा नियम रात में होलिका जले और संयोग से इस बार यह तिथि 5 मार्च को है। इस दिन प्रदोष काल से रात्री साढ़े 10 बजे पूर्णिमांत तक होलिका दहन का मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इसी समय परंपरा के अनुसार टुण्डा राक्षसी और हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को जलाया जाएगा।

कथा के अनुसार नारायणभक्त प्रहलाद को उसके पिता हरण्यकश्यप नारायण की भक्ति छोड़ने के लिए कई तरह से डराया धमकाया। लेकिन प्रहलाद ने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। अंत में हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से कहा कि प्रहलाद को अग्नि में जला दिया जाय। होलिका के पास अग्नि से बचने के लिए शीतल वस्त्र थे। प्रहलाद को गोद में लेकर होलिका शीतल वस्त्र ओढ़ कर अग्नि में प्रवेश कर गई। लेकिन पवन देव के प्रभाव से शीतल वस्त्र उड़ कर प्रहल्लाद से लिपट गया और प्रहल्लाद बच गया, लेकिन होलिका भस्म हो गयी। इस बार देवाधिदेव भगवान महादेव और देवी पार्वती के विवाह का प्रमुख पर्व महाशिवरात्री 17 फरवरी मंगलवार को मनाई जायगी। 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि दिन में साढ़े 10 बजे से पूरी रात व्याप्त रहेगी। अतः प्रदोष एवं महानिशाव्यापिनी चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्री को व्रत पर्व मनाया जाएगा।

17 फरवरी को महाशिवरात्री एवं होली 6 मार्च को