तकनीकी बिंदुओं की होगी जांच
मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्कांक्षी योजना में हुए करोड़ों रुपए के गड़बड़झाले की जांच रिपोर्ट अब तक उपायुक्त को नहीं सौंपी जा सकी है। जांच अधिकारियों का मानना है कि रिपोर्ट सौंपने से पूर्व कई तकनीकी बिंदुओं पर कार्य चल रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। एक जांच अधिकारी का कहना है कि पूरी योजना के क्रियान्वयन में ही गड़बड़ी मिली है। कागजातों से लेकर धरातल तक गड़बड़ी मिली है। ऐसे कई लाभुकों पर भी गड़बड़झाले की गाज गिर सकती है। जिन्होंने घोटालेबाजों की मिलीभगत से योजना का लाभ लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि चयन समिति ने सही तरीके से काम नहीं किया।