हेड फोन बना सौरभ की मौत का कारण
मां बाप का इकलौता पुत्र था 12वीं कक्षा का सौरभ
भास्करन्यूज। मिहिजाम
बाइकके साथ ट्रेन की चपेट में आने वाले युवक सौरभ कुमार (18 वर्ष) रेलपार हाईस्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र था। वह माता पिता का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी उसकी दो बहने भी हैं जो अपने इकलौते भाई को खो चुकी हैं। घटना के बारे में जीआरपी को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सौरभ हीरो होंडा एसएस मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों कान में हेड फोन लगाए हुए था। घर की ओर से वह रेलपार कर कानगोई रहा था। लेकिन इससे पहले हर रोज वह रेलपुलिया होकर ही जाता था। घटना से पहले डाउन रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। जिससे वह अप रेलवे लाइन पर ही बाइक के साथ बीचोबीच खड़ा हो गया और मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार करने लगा। कान पर हेड फोन लगा होने के चलते सौरभ को अप लाइन पर रही कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की सिटी सुनाई नहीं दी और सौरभ को तेज गति में रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। घटना में सौरभ के शरीर के कई हिस्से जहां तहां बिखर गए और बाइक दूर जा गिरी। सौरभ का शव पोस्टमार्टम के बाद अंबेदकर नगर स्थित घर लाया गया।