पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिहिजाम में नार्थ पार्क की तर्ज पर बनेगा कानगोई का पंडाल

मिहिजाम में नार्थ पार्क की तर्ज पर बनेगा कानगोई का पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानगोई सामुदायिक दुर्गापूजा समिति 12 वर्ष से पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष कोलकाता में स्थापित नार्थ पार्क भवन की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल मिहिजाम क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र है। समिति के अध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया कि चित्तरंजन एरिया पांच के सूरज डेकोरेटर ने थीम को अंतिम रूप देने में लगे है। वहीं पंडाल के अंदर के भाग की सजावट का जिम्मा राजू दास को सौंपा गया है। माता का स्वरूप इस बार प्राचीन प्रतिमा के तर्ज पर किया जा रहा है। पूजा का बजट करीब 3 लाख रुपए का है। पंडाल का खर्च एक लाख 25 हजार रुपया है जबकि प्रतिमा 25 हजार रुपए की है।

रेल पार में निमाई कोठी स्थित विवेक संघ दुर्गापूजा समिति काल्पनिक मंदिर के तर्ज पर पंडाल निर्माण कर रही है। पूजा समिति के सचिव शुभाशीष चन्द्रा ने बताया कि इस वर्ष पूजा का बजट लगभग 80 हजार रुपया रखा गया है। पंडाल का निर्माण स्थानीय कानगोई के दिनेश डेकोरेटर के जिम्मे है। चित्तरंजन के बूलन पाल के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है। सचिव मानिक गण ने बताया कि पंचमी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिहिजाम का यह एक मात्र पूजा है जो 44 वर्ष से हो रही है। प्रतिमा विसर्जन मिहिजाम के बड़ी तालाब में किया जाता है। इसके अलावा मिहिजाम शहर की सभी प्रतिमा को चित्तरंजन कर्नल सिंह पार्क स्थित डैम में किया जाता है। आमबगान दुर्गापूजा समिति द्वारा इस वर्ष साधारण काल्पनिक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष रुपम घोष ने बताया कि इस वर्ष 39वां दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। पूजा में डेढ़ लाख रुपया खर्च हो रहा है। राजेश डेकोरेटर को पंडाल निर्माण कार्य का जिम्मा सौपा गया है।