पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंचल कार्यालय में हुई डाक

अंचल कार्यालय में हुई डाक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मदगंज | वर्ष2015-16 के लिए अस्थाई पथ मोहम्मदगंज काेयल नदी में बनाने के लिए बुधवार को अंचल कार्यालय में डाक हुई। अस्थाई पथ संजीत कुमार सिंह ने 95 हजार रुपए डाक बाेलकर अपने नाम कर लिया। दूसरे स्थान पर सतेंद्र सिंह रहे। डाक की प्रक्रिया अंचल पदाधिकाारी कुमार देवेश द्विवेदी, अंचल राजस्व कर्मचारी अरविंद मिश्रा, अंचल कर्मी पंचायत के ग्रामीणों की उपस्थिति मे डाक कराई गयी। इधर पंसा गांव स्थित कोयल नदी अस्थाई पथ का डाक नहीं हो सका। पंसा पथ निर्माण के लिये कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुया। बतादें कि मोहम्मदगंज पंसा गांव समीप कोयल नदी में बरसात छोड़ अन्य महीने के लिए कच्ची सड़क का निर्माण कराया जाता है। इसी पथ से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन, बाजार से जीप, बाइक, साइकिल, ट्रक, बस द्वारा गढ़वा, कांडी, भवनाथपुर समेत कई गांवों के लिये आवागमन किया जात है।