ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त
हैदरनगर. कोसीआरारेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर पाए गए शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक राजा मेहता पंसा गांव के राम सुंदर मेहता का पुत्र बताया गया है। उसके परिजनों ने ही मोहम्मदगंज थाना में पहुंचकर उसकी शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए निर्धारित समय तक सुरक्षित रखने का इंतजाम कर लिया था। उसी दौरान मृतक के परिजन थाना में पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शव को परिजनों का सौंप दिया। जानकारी के अनुसार राजा को 2015 में मैट्रिक परीक्षा देनी थी। इसकी तैयारी के लिए परिजन उसे पढ़ने को कहा करते थे। खेलने-कूदने से मना करने से नाराज होकर छात्र ने रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस के समक्ष भी यही बयान दिया है। मैट्रिक छात्र की असामयिक हृदयविदारक मौत की घटना से परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। मुखिया देवरानी देवी, उपमुखिया सत्येंद्र सिंह, समाजसेवी रामप्रसाद मेहता सत्येंद्र सिंह शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और अचानक आए इस दुख को सहन करने की परिजनों को क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।