चार रनों से जीता सोनबरसा
मोहम्मदगंज. लक्ष्मीसहार क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को औरंगाबाद क्रिकेट क्लब सोनबरसा क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें टॉस जीतकर सहार बिहरा गांव के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनबरसा क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए औरंगाबाद टीम ने निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। मैन ऑफ मैच सोनबरसा के संतोष बने। मैच में अंपायर की भूमिका आनंद कुमार शर्मा कौशलेंद्र ने निभाई। मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल संजय सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
फोटो : 15