पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मदगंज | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व मे रविवार को स्तरोन्न्त माध्यमिक विद्यालय की प्रांगण में प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्‍न विद्यालय के 380 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान गणित विषय कुल 60 अंक की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा संचालक में प्रशिक्षक के रुप में बबन बैठा, गंगा प्रसाद निर्मल, विमलेश कुमार, सूरज, अनुज कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, पंकज यादव, जीतेंद्र कुमार के अलावा निरीक्षक में श्रीनिवास सिंह, गोकुल प्रसाद गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, कुंदन प्रसाद, एसके प्रसाद सहित अन्य शिक्षक का सहयोग रहा। प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षाफल 31 दिसंबर को निकाला जाएगा।