पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसीकार्यालय सह स्तरोन्नत माध्यमिक विद्यालय परिसर में समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समावेशी खेल-कूद प्रतियोगिता में सोनबरसा मध्य विद्यालय के छात्रा लजीना खातून, सिंबुल कुमार, दिलवर राजा, माली मवि के रविकांत ठाकुर, मोहम्मदगंज स्तरोन्नत मावि के छात्र-छात्राओं में अरविंद कुमार, मिथलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नीशा कुमारी समेत आशिक नगर मवि के छात्र-छात्राओं ने दौड़ 100 मीटर, मोतीमाला, फुल माला, गीत-संगीत, पेंटिंग अन्य खेल कूदों में भाग लिया। खेल कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीईईओ रामनाथ श्रमिक, प्रथम, द्वितीय, तृतीय अन्य बच्चों को सात्वंना पुरस्कार उपहार भेंट किया। खेलकूद प्रतियोगिता की जजमेंट शिक्षक अंगद किशोर, शिक्षक विनोद कुमार समेत निरंजन राम, दुर्गा प्रजापति, सुनील कुमार, राजू कुमार, दशरथ कुमार राम, गार्ड सुनील कुमार का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में गाता दिलवार राजा बीईईओ।