पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेंं : संजय

प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेंं : संजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता कर्नल संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ उन्हें अवसर प्रदान करने की। स्टेडियम और अन्य संसाधन का नहीं होना भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। लेकिन सामूहिक प्रयास से खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने की आवश्यकता है। वे लक्ष्मी सहार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में मोहम्मदगंज क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 112 रन बनाया। जबकि जवाबी पारी खेलते हुए कोसीआरा क्रिकेट क्लब 12 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोसीआरा के टीम की ओर से खेलते हुए अमन ने 42 सदाम ने 35 रन जोड़े। वहीं छोटन ने तीन ओवर में 9 रन लेकर पांच विकेट झटके। उसे मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन कर्नल संजय कुमार सिंह थाना प्रभारी बी कुंवर संयुक्त रूप से किया। लक्ष्मी सहार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष लगातार 10वीं बार करायी जा रही है। टूर्नामेंट का आयोजन कर्ता चतुर्भज सहार, मुखिया बबन भारती, जवाहर सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र बैठा, कृष्ण कुमार शर्मा, अनंत शर्मा, आनंद शर्मा, मंटू शर्मा, कॉलेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा समेत सहार परिवार क्रिकेट टूर्नामेंट को कराने में अहम भूमिका निभाई है।

टूर्नामेंट मैच के उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल संजय सिंह अन्य।