पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | कोसीआरारेलवे स्टेशन के समीप पश्चिम दिशा में रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ा में कटा 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का कटा शव रेलवे ट्रैक के खंभा संख्या 352/14-16 के समीप पड़ा देख गुरुवार की देर शाम मोहम्मदगंज स्टेशन को सूचना दी गई, तब सूचना पाकर मोहम्मदगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। पर किसी ने उसकी पहचान नहीं की। किस ट्रेन से कटने या कारण से युवक का दो टुकड़े में शव वहां पड़ा था, इसकी जानकारी नहीं मिली है।