पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांती में देसी शराब के अवैध पैकिंग का भंडाफोड़

पांती में देसी शराब के अवैध पैकिंग का भंडाफोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | एसडीपीओनसरुल्ला खान के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर की गई छापामारी में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पांती गांव के एक रिहाइशी घर में संचालित शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि गुप्ता सूचना पर उस गांव के कर्मदेव सिंह के घर पर छापामारी की गई है। जहां उनका पुत्र अनूप सिंह देशी शराब की अवैध पैकिंग बिक्री का कारोबार वर्षों से चला रहा था। छापामारी में उस घर से दो पाउच पैकिंग मशीन, पैकिंग के लिए छोटा उपयोगी गैस सिलेंडर, एक-एक बोरा खाली भरे पाउच, तीन जर्किंग कच्चा स्प्रिट कई खाली जार बरामद किए गए है। जबकि छापामारी की भनक लगते ही आरोपी भागने में कामयाब हो गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है। छापामारी अभियान में उनके अलावा हैदरनगर के थाना प्रभारी भिखारी राम, उत्पाद दारोगा संजय कुमार भारी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

कारोबारका फैला नेटवर्क : एसडीओने कहा कि अवैध शराब पैकिंग के पाउच क्षेत्र में वैध रुप से बिक रहे देसी शराब के पाउच की तरह की हूबहू उस पर लिखी जानकारी मेल खाती है। इस तरह के खाली पाउच कहां से प्राप्त किए गए है, उसका पता चलने पर इस कारोबार में बड़े रैकेट के शामिल होने को पता चल सकता है। साथ ही परचुनिया तरीके से क्षेत्र आस-पास के अलावा सुदूरवर्ती पठारी इलाकों में भी इस अवैध पैकिंग देसी शराब के कारोबार का नेटवर्क फैला है, जांच में इसकी भी पुष्टि हुई है। इस दिशा में भी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



{खाली भरा पाउच तथा कच्चा स्प्रिट बरामद



फोटो: 7

जब्त पैकिंग मशीन अन्य समान के साथ जानकारी देते अधिकारी।