मोहम्मदगंज : घने कोहरे से किसानों में हताशा
मोहम्म्दगंज में छाया धना कोहरा।
हैदरनगर | मोहम्मदगंजआसपास के क्षेत्रों में बुधवार की सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक बेमौसम घना कोहरा छाया रहा। इससे किसानों में हताशा देखी गई है। किसान रणविजय सिंह, अनुप कुमार सिंह अन्य ने कहा कि घना कोहरा से दलहनी तेलहनी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। लाह कीड़ा का प्रकोप बढ़ गया है, जो फसलों की अपेक्षित पैदावार को प्रभावित कर गया है। कोहरा इतना घना था कि रेल पथ पर गाड़ियों सड़कों में वाहनों को लाइट जलाकर इस दौरान गंतव्य की ओर जाते देखा गया।