पहाड़ी बाबा का वार्षिकोत्सव 12 से
पहाड़ी बाबा का वार्षिकोत्सव 12 से
खूंटी | मुरहूके जलटंडा स्थित प्राचीन पहाड़ी बाबाधाम का दो दिवसीय तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह 12 फरवरी से आयोजित किया गया है। इसके लिए गांव में तैयारी जोरशोर से चल रही है। यह जानकारी मंदिर समिति के महामंत्री उपेंद्र कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ 12 को कलश यात्रा से होगी। जबकि 13 की शाम समापन रंगारंग नागपुरी भजन संध्या कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।