पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेम का है ये संदेश जग के लिए

प्रेम का है ये संदेश जग के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलमुरी संत जोसेफ में इंटर चर्च सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर.प्रेमका यह है संदेश जग के लिए। आया है यीशु सबके लिए...। क्रिसमस के आगमन की खुशी को लेकर शनिवार को बाइबल सोसायटी ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा की ओर से इंटर चर्च सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोलमुरी संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मसीही भजनों पर दर्शक प्रभु की महिमा में लीन हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर डायसिस के बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने भी हिस्सा लिया। मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष फादर जॉर्ज मनारक्कम, गोलमुरी गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर कामिल हेम्ब्रम और उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे।

विजेताचर्च पर एक नजर

प्रथम: इमानुएलबेपटिस्ट चर्च, सीतारामडेरा (सोलो में)।

द्वितीय: संतमार्क चर्च, मानगो (सोलो ग्रुप में)

तृतीय: जीईएलचर्च, सीतारामडेरा (सोलो में) और संत जोसेफ कैथड्रिल चर्च, गोलमुरी (ग्रुप में)

येथे जज : भाईदिनेश मरांडी, भाई पतरस तिर्की कमलेश एंड्रुस

इनकारहा सहयोग

प्रवीणखलको, सामुएल महापात्रा, अजीत लकड़ा, विमल महांती, जेम्स तिग्गा, पीआर चौहान, रोमियो नायक आदि।