नुक्कड़ नाटकों से जगा रहे
मिहिजाम |ओंकार सेवासंस्थान मिहिजाम एवं निर्णया सिकंदराबाद के सहयोग से घरेलू हिंसा की रोकथाम को लेकर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विभिन्न ग्रामीण इलाकों में किया जा रहा है। कुंडहित के कला जत्था ने महिलाओं पर हो रहे हिंसा एवं बेटी बचाओ आंदोलन को लेकर सोमवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के महुलबना, कुशियाड़ा, केवटजाली, गोरायनाला, शहरडाल आदि ग्रामीण इलाका में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। नाटक के दौरान बताया गया कि महिलाअेां पर किस तरह घरों में हिंसा की घटनाएं हो रही है। इससे परिवार किस तरह प्रभावित हो रहा है इसे किस प्रकार रोका जाय, नाटक के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या लिंग परीक्षण जैसे अपराधों के बारे में लोगों को बताया गया।