झाविमो का धरना आज
नाला | क्षेत्रमें लंबे समय से व्याप्त बिजली समस्या, बीपीएल सूची में सुधार करने आदि स्थानीय मांगों को लेकर झाविमो ने 10 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम तय किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के स्थानीय नेता तापस भट्टाचार्य ने कहा है कि मौजूदा राज्य सरकार स्वयं स्थिर हो गई है। इस कारण से सरकार को जनहित में सोचने का समय भी अब नहीं रह गया है। राज्य में नई सरकार बनी लेकिन नाला क्षेत्र की जनता अब भी मूलभूत सुविधा से कोसों दूर हैं।