- Hindi News
- मतदान कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मतदान
मतदान कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मतदान
विधानसभा चुनाव-2014 के लिए मतदान कर्मचारियों का मतदान प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुआ। अंचलाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी वंदना भारती की देखरेख में विकास भवन में स्थापित मतदान केंद्र में डाक मत पत्र वोटिंग के लिए कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया। मतदान में विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित, नाला एवं फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के वैसे सरकारी कर्मचारी ने मतदान किया जो चुनाव कार्य के लिए क्षेत्र से बाहर जाकर मतदान कार्य का निष्पादन करेंगे। निर्धारित समय में वे विकास भवन के बाहर कतार में खड़े होकर एक-एक कर मतदान किए। चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने तथा निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। चुनाव के लिए 832 मतदाताओं में से प्रथम द्वितीय दिन में कुल 661 मतदान कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक शफीक अहमद रैना, बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के अलावा विकास भवन के बाहर प्रक्रिया को जानने समझने के लिए कई नागरिक भी उपस्थित थे।
युवा मतदाता मेला का आयोजन किया गया
दुमका. प्लसटू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (अम्बेदकर चैक), दुमका में ‘युवा मतदाता मेला’ का आयोजन किया गया। ‘युवा मतदाता मेला’ में विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय, दुमका के छठे वर्ग छात्र विशाल कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान राजकीय मध्य विद्यालय डंगाल पाड़ा के आठवें वर्ग के छात्र मोहित कुमार ने द्वितीय एवं लाल बहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय, दुमका के आठवें वर्ग छात्र मुकेश कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मेले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुमका, जरमुंडी एवं शिकारीपाड़ा, लालबहादुर शास्त्री मध्य विद्यालय खुंटा बांध, मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा, मध्य विद्यालय लक्खीकुण्डी, सेक्रेड हर्ट स्कूल, दुमका सहित जिले के कई विद्यालयों ने युवा मतदाता मेला में भाग लिया।