अर्जुन आज फतेहपुर में
जामताड़ा. नालाविधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल के पक्ष में रविवार को विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में एक चुनावी सभा होगी। आयोजित चुनावी सभा में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के युवा नेता किशोर झा ने दी। चुनावी सभा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं प्रत्याशी सत्यानंद झा द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसंपर्क किया जा रहा है।