पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला में कल लालू यादव की जनसभा

नाला में कल लालू यादव की जनसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|नाला विधानसभाक्षेत्र से राजद प्रत्याशी अशोक माजी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 11 दिसंबर को नाला आएंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव पार्टी प्रत्याशी अशोक मांजी ने संयुक्त रूप से दी। बताया गया कि लालू प्रसाद यादव हेलीकॉप्टर से आएंगे। उनके साथ पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी रहेंगे। नाला के नेताजी स्टेडियम (फुटबॉल ग्राउंड) में नेताओं द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया जाएगा। प्रत्याशी अशोक माजी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। सभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।