प्रेक्षक ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण
नाला|मंगलवार कोचुनाव आयोग के व्यय प्रेक्षक तृनाथ कर्जी प्रखंड क्षेत्र के महेशमुंडा घाट पर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ सह उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट ज्ञान शंकर जायसवाल थाना प्रभारी सुरेंद्र्र प्रसाद को दिशा-निर्देश दिए। चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 50 हजार रुपए से अधिक राशि पाए जाने पर पूछताछ के बाद गतिविधि में संदिग्ध लगने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए। वाहन जांच चलाने को लेकर थाना प्रभारी सुरेंद प्रसाद को निर्देश दिया।