पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ सूत्री मांगों के समर्थन में राजद ने दिया धरना

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में राजद ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़तीमंहगाई सहित आठ सूत्री मांग के समर्थन में सोमवार को जामताड़ा जिला राजद द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई से त्रस्त है। केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। मंहगाई नियंत्रण का झूठा आश्वासन देकर लोगों से वोट लिया। कहा कि सरकार के पास तो कोई नीति है और ही सोच है। इस अवसर पर पार्टी नेता हरवंश यादव, आर्य यादव, सोमनाथ यादव, कपिलदेव यादव, साबो यादव, राम किस्कू, अशोक माजि, किष्टोपद मंडल, गंगाधर घोष, काशीनाथ महतो, राम राय, नंद कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थत थे। बाद में राज्यपाल के नाम का एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया। मांग पत्र में केंद्र सरकार से मंहगाई पर रोक लगाने, केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ एवं राज्य मंत्री वीके सिंह को बर्खास्त करने, पारा शिक्षकों को स्थायी करने, पलामू प्रमंडल को सुखाड़ घोषित करते हुए राहत कार्य प्रारंभ करने, मुखिया को मानदेय देना, पंचायत सदस्यों, वार्ड सदस्यों के मानदेय में बढोत्तरी करना, नगर पंचायत मिहिजाम के निविदा पर लगाए गए रोक को हटाते हुए कार्य प्रारंभ करने, नाला को अनुमंडल घोषित करना शामिल है।

धरना पर बैठे राजद।