पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग लगने से घर का सामान जला

आग लगने से घर का सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला| प्रखंडक्षेत्र की अफजलपुर पंचायत के पहाड़गोड़ा गांव में बीती रात लटन रूईदास के घर में आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। रात में अचानक आग लग जाने से उनके घर में रखा हुआ चावल, कपड़ा अन्य जरूरी सामान जल कर नष्ट हो गए। अगलगी की घटना में करीब पंद्रह से बीस हजार रुपए के सामान की क्षति हुई है। इस घटना का जायजा लेने पंचायत समिति सदस्य बिपीन बाउरी पहुंचे थे। उनकी ओर से सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया।