भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
नाला|नाला प्रखंडके धोलजोड़, पांजुनियां में गुप्त सूचना के आधार पर नाला थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने रविवार को छापामारी कर विदेशी देशी शराब जब्त किया। उन्होंने बताया कि बेगपायपर मैकडोवल के 25 बोतल, 115 बोतल बियर 115 पाउच देशी दारू बरामद किए गए। छापामारी के दौरान घोलजोड़ में अवैध शराब के साथ अजित गोराईं को गिरफ्तार कर लिया गया। पांजुनियां में छापामारी के दौरान सुरेश मंडल, सनत मंडल फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पहल की जा रही है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आगे भी छापामारी अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, एएसआई रोहित कुमार समेत पुलिस जवान शामिल हुए।