पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएमएम ने झारखंड को खूब लूटा : अर्जुन मुंडा

जेएमएम ने झारखंड को खूब लूटा : अर्जुन मुंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुरनाग मंदिर परिसर में रविवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है। झामुमो कभी जनता की भलाई सोच सकती है और ही भला कर सकती है।

मुंडा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र में कमल खिला और पूर्ण बहुमत की सरकार बनीं है। कहा कि जबतक केंद्र और राज्य में एक दल की सरकार नहीं बनेगी तब-तक राज्य का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सत्यानंद झा को जीत दिलाने की अपील जनसमूह से किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन यहां की जनता के सपने पूरे नहीं हुए, और यह तभी संभव है जब राज्य में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि लोग सिर्फ सांसद और विधायक बनने आते हैं और बाद में भूल जाते हैं। कई दलों के पास तो कोई विजन है और ही विचारधारा सोच। भाजपा विचारों और सोच के साथ राज्य के विकास के लिए काम करना चाहती है। नरेंद्र मोदी की पांच माह की सरकार ने देश विदेश में में अपने काम करने के जज्बे को दिखा दिया है। कहा कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इसे अव्वल राज्य बनाएंगे। मुुंडा ने कहा कि बाजपेयी ने छत्तीसगढ, उत्तराखंड झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया।

मौके पर झामुमो नेता आशीष तिवारी, कांग्रेसी नेता जीयाराम ठाकुर, सीपीआई के जीतेन घोष, मायरा समाज के गणेश मित्रा सहित दर्जनाधिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर गिरधारी ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष सुकुमनी हेम्ब्रम, भाजपा युवा मोर्चा के नेता किशोर झा सहित अन्य उपस्थित थे।

कई दलों के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

लोगों को संबोधित करते हुए सत्यानंद झा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सतत प्रयासरत रहे हैं। अपने मंत्रित्वकाल में कृषि के क्षत्र में राज्य को पुरस्कृत होने का गौरव दिलाया है। क्षेत्र में सिंचाई के बेहतर साधन उन्होंने उपलब्ध कराए हैं। जनता के विश्वास पर वे पूरी तरह से खड़ा उतरने का कार्य किया है। नाला विधानसभा के विकास के लिए अभी और भी कार्य क