एनआरएलएमटी की टीम ने किया निरीक्षण
राष्ट्रीयग्रामीण स्तरीय माॅनिटरिंग टीम (एनआरएलएमटी) ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में विकास योजनाओं का जायजा लिया। पांजुनिया, सालुका एवं फुटबेडि़या पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा, इंदिरा आवास, स्वयं सहायता समूह, चापाकल, निर्मल भारत अभियान आदि के तहत योजनाओं का जायजा लिया। टीम में शामिल ज्ञान नाथ झा एवं उनके सहायक ने निरीक्षण किया। पांजुनिया पंचायत सचिवालय में सभी प्रकार के योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। पंचायत के जाॅब कार्ड, शिकायत पंजी सहित अन्य पंजियों का निरीक्षण किया। सांगाजुड़ी गांव में स्वयं सहायता समुह की महिलाओं से बातचीत की। निलजुडि़या गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों की गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा क्षेत्र में चापाकलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। विभगीय कर्मियों को इस बाबत कई निर्देश दिए। वहीं विभिन्न गांवों में पेंशन को लेकर राजस्व कर्मचारी धनंजय वर्मा से पूछताछ की।