नाला में डेंगू का मरीज मिला
> प्राथमिक इलाज के बाद मरीज के अस्पताल में भर्ती कराया
भास्करन्यूज | नाला
नालाप्रखंड क्षेत्र के सागजुडि़या गांव में एक महिला डेंगू बीमारी से ग्रसित होने तथा बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजे जाने से आस पास क्षेत्र में चर्चा के साथ दहशत का माहौल बनने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उसी गांव के निताई कर की प|ी कालीदासी कर (47) लगभग दस दिनों से बुखार से परेशान थी। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज कराने के उपरांत उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ पश्चिम बंगाल स्थित काल्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बीमारी में खास सुधार नहीं होने की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पुनः दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है।
पीडि़ता के पति निताई कर ने बताया कि दुर्गापुर के गौरी देवी प्राईवेट अस्पताल में इलाज जारी है। जहां चिकित्सक द्वारा डेंगू बीमार से ग्रसित होने की पुष्टि की है। नाला प्रखंड के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाकी गांव में भी पिछले दिनो में मनोरंजन बाउरी के 14 वर्षीय समीर बाउरी का डेंगू बीमारी लक्षण मिलने की चर्चा अस्पताल से लेकर चौक चौराहे पर है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने बताया कि नाला प्रखंड क्षेत्र में डेंगू बीमारी से ग्रसित होने की अबतक किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। अगर इस बीमारी से कोई ग्रसित होने लगा है, तो स्वास्थ्य विभाग के तहत विशेष पहल किया जाएगा।