जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
नाला|कांग्रेस नेत्रीबेबी पासवान को जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों में खुशी व्याप्त है। पार्टी के विजय माजि, समर माजि, तपन कुमार तिवारी, गुलशन अली, मृत्युंजय बनर्जी, जियाराम ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि चुनाव के संभावित शंखनाद के ऐन मौके पर इस तरह के निर्णय सिर्फ पार्टी संगठन को ताकत मिलेगी बल्कि महिला संगठन को सशक्त बनने का रास्ता प्रशस्त होगा।