फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारी
नाला|गंाधी जयंतीके अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर-खड़ीमाटी खेल मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार समेत खेल संबंधी आवश्यक तैयारी की जा रही है। इस संबंध में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र मरांडी एवं सचिव छोटेलाल हेम्ब्रम ने जानकारी दी कि 30 सितंबर को टूर्नामेंट प्रारंभ होगा तथा गांधी जयंती के दिन खेल का समापन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सह कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष समेत समाज के कई गणमान्य लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा को विकसित करने तथा वैसे हुनरमंद खिलाड़ियों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा।