पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूंजीपति कॉरपोरेट घराने के बहकावे में भाजपा : एबी वर्धन

पूंजीपति कॉरपोरेट घराने के बहकावे में भाजपा : एबी वर्धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालाविधानसभा क्षेत्र से सीपीआई प्रत्याशी कनाई मालपहाड़िया के पक्ष में बुधवार को नेताजी स्टेडियम नाला में विधानसभा स्तरीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। हीरालाल माजी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन गौतम खां ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एबी वर्धन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पूंजीपति एवं कारपोरेट घराना के बहकावे में आकर भाजपा देश की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। इससे देश के गरीब जनता का भला नहीं हो सकता है। बल्कि देश भर में भ्रष्टाचार के साथ उग्रवाद भी बढ़ेगी। कहा कि देश में निरंकुश शासन की वजह से उग्रवाद बढ़ रही है। कालाधन वापस की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 100 दिनों के अंदर कालाधन वापस लाने में भाजपा पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा सरकार अब इस मुद्दे पर चुप्पी साध रही है। देश में गिने-चुने कारपोरेट जगत के मुकेश अंबानी तथा अडानी को साथ लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश का विकास नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आस्ट्रेलिया यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेश में अडानी के द्वारा कोयला की खान खोलने से हमारे देश के बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी और ही देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने नाला की जनता को संबोधित करते हुए नाला विधान सभा से भाकपा प्रत्याशी कनाई मालपहाडि़या को भारी मतो से जिताने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने पूरे देश के रा नीतिक हालात पर काफी लंबे समय तक चर्चा करते हुए झारखंड राज्य में 14 साल में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले भाजपा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद राज्य में भ्रष्‍टाचार का बीजारोपण भाजपा के द्वारा किया गया और ज्यादा समय तक शासन चलाकर राज्य को लूटने का काम किया। झाविमो के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, झामुमो के सुप्रीमो शिबू साेरेन पर प्रहार करते हुए उनपर राज्य में भ्रष्‍टाचार फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस एवं झामुमो द्वारा मधु कोड़ा की सरकार में अरबों रुपए लूटने का जिक्र किया। झारखंड राज्य को पूरे देश भर में सबसे धनी राज्य के नाम से गिना जाता हैं, और धनी राज्य की जनता गरीब है। राज्य के बेरोजगारों तथा यहां के महिलाओं को काम की तलाश में दिल्ली, मुंबई क