पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा चाहती है विकास, कांग्रेस मारती लंगड़

भाजपा चाहती है विकास, कांग्रेस मारती लंगड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने खेती को फायदे का धंधा बनाया है। आज मध्य प्रदेश में किसानों के ऋण माफ कर दिए गए हैं। किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। चौहान बुधवार को गोरायनाला क्रिकेट मैदान में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यहां खाली हाथ नहीं आया।

मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का अभिवादन लाया हूं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले 7 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती थी और अब 20 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती है। राज्य को खुशहाल करने के लिए किसानों को सिंचाई की व्यवस्था कर दो और ऋण माफ कर दो। नर्मदा के पानी को शिप्रा नदी में जोड़ने का काम भी मध्य प्रदेश में किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में घूम कर देखा, कहीं खेती नहीं हो रही है, सूखा पड़ा हुआ है। सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ बारिश में किसान खेती करते हैं। झारखंड और झारखंड के राजनेताओं के हालत पर उन्होंने कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भांग नदी में कुनबा जोड़ा उसमें से निकले मधु कोड़ा। भाजपा अच्छा काम करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस लंगड़ी मार देती है। कोड़ा ने ऐसा चमत्कार किया कि पूरे देश में झारखंड को बदनाम कर दिया। ये पाप कांग्रेस के सिर पर है। अर्जुन मुंडा की सरकार चल रही थी उससे हेमंत निकल आए और कहा मुख्यमंत्री बनेंगे नतीजा आपके सामने है। विनाश कर दिया। मध्य प्रदेश में कई योजनाएं बिना जातिगत भेदभाव के चलाए जा रहे हैं। बालिका के लिए लक्ष्मी लाडली योजना, बुजुर्गों लिए तीर्थ कराने की योजना, शून्य ब्याज पर किसानों को ऋण देने की योजना, सभी वर्ग जाति के गरीब को बीपीएल, एक रुपए किलो चावल, मुफ्त दवा इलाज आदि की योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी चीज की कमी नहीं है। वन संपदा, खनिज संपदा, जन संपदा से यह धरती भरी पड़ी है। लेकिन यहां के लोगों और क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। सभी ने अब तक इस धरती को लूटने को काम किया है। आज राज्य को संवारने का मौका है, भाजपा को जीत दिलाकर।

अगर आज मौका चूके तो फिर कभी विकास नहीं होगा। तय समय से करीब 2 घंटे देर से सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे चौहान की प|ी करीब एक घंटे त