फतेहपुर में खुला झाविमो का दफ्तर
फतेहपुर|झारखंड विकासमोर्चा का चुनावी कार्यालय बुधवार को फतेहपुर में खुला। नाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास झाविमो ही कर सकता है। यहां की जनता की मूलभूत सुविधा के प्रति कोई भी राजनीतिक दल या उसके प्रत्याशी गंभीर नहीं है। आजादी के इतने वर्ष के बाद भी विधानसभा क्षेत्र की जनता मौलिक सुविधाओं से महरूम है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। मोटरसाइकिल रैली पूरे फतेहपुर में घूमकर लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। साथ ही कहा कि झारखंड के विकास के प्रति झाविमो ही गंभीर है। बाकी सभी दल के नेता झारखंड काे चारागाह बनाने की फिराक में हैं। मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। युवा ताहिर अंसारी के अगुवाई में कई युवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद ताहिर ने कहा कि झाविमो की विचार धारा माधव चंद्र महतो के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। मौके पर बड़े मियां, युनुस मियां ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों में झाविमो के प्रति काफी रुझान है। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दलों में हड़कंप मचा हुआ है।