- Hindi News
- मतदान को ले डीसी ने की छात्राओं की हौसलाअफजाई
मतदान को ले डीसी ने की छात्राओं की हौसलाअफजाई
सघनमतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदाता प्रतिशतता बढ़ाने के ख्याल से बुधवार को जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज परिसर में बालाओं को डीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने संबोधित किया। उनके साथ में संथालपरगना प्रभारी आरडीडीई सह डीईओ अरविंद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) प्रवीण कुमार चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट ग्रेजुएट की सैकड़ों छात्राओं के अलावा कॉलेज के व्याख्याता शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति हुई। डीसी ने संबोधन के क्रम में कहा कि कई सौ वर्षों की गुलामी के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। हम सभी भारतीय स्वतंत्र हुए। लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार मिला। वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाने का जरिया है। वोट के माध्यम से सरकार चुनते हैं। डीसी ने कहा कि आपको बताने आए हैं कि जामताड़ा जिला में दो विधानसभा नाला जामताड़ा हैं। दोनों विधानसभा में अंतिम चरण में आगामी 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होना है।
मतदान आपके देशभक्ति के जज्बे का परिचायक बनेगा। संबंधित बूथ पर वोट देने वाले 18 से 25 साल की युवतियों को बीएलओ की ओर से तोहफा के रूप में चॉकलेट भेंट किया जाएगा। डीसी ने उद्धरण देते कहा कि अगर 3-4 किलोमीटर की दूरी पर हीरो-हीरोइन या संगीत का कार्यक्रम हो रहा होता है तो आप बेहिचक चले जाते हैं। उसमें दूरी रुकावट नहीं बनती है। आप से अपेक्षा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ की दूरी बाधक नहीं बने। डीसी ने कॉलेज परिसर में उपस्थित बालाओं कर्मियों से कहा कि मानसिकता ऐसी होनी चाहिए कि वोट जरूर दें।
संविधान में पागल दिवालिया को वोट देने का अधिकार नहीं है।
आप में से प्राय: सभी मतदाता की श्रेणी में हैं। निर्धारित तिथि को संबंधित बूथ पर मतदान करने बगैर किसी संकोच भय के जरूर पहुंचे। आपके विवेक से दिए मतदान से झारखंड में स्थायी सरकार बनेगी। आपके विकास के कार्य निर्बाध गति से होंगे। आप परिजनों को भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने को कहेंगे। आपके घर के वैसे मतदाता जो वोट देने में अनिच्छा जाहिर कर रहे हों, उन्हें वोट देने के लिए जरूर बाध्य करें। कहा कि वोट दें भी और लोगों से भी दिलवाएं। अगर मतदान केंद्र दूर हो तो राजनीतिक दल वालों के वाहनों पर सवार होकर वोट देने नहीं जाएं। बल्कि स्वयं के वाहन या परिजन के साथ बैठ कर मतदान करने जाएं