पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ के नेतृत्व में चला जांच अभियान

प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ के नेतृत्व में चला जांच अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप

भास्करन्यूज|दुमका

बिजलीचोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को विभाग ने एसडीओ (शहरी) संजय बेसरा एवं एसडीओ (ग्रामीण) मो.शमशाद आलम के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया।

प्रखंड कार्यालय परिसर में चले अभियान में कई सरकारी क्वाटर में अवैध रुप से बिजली का उपभोग किया जा रहा था। कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन तो लिया था लेकिन विपत्र का भुगतान नहीं कर रहे थे। टीम ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरु कर दी। देर शाम कनीय अभियंता सुमन कुमार सिंह के बयान पर लाला मरांडी, इस्सनिक टुडू, भुवनेश्वर देहरी, अमृत हरि, सोनालाल मुर्मू, अनिल कुमार हेम्ब्रम, विद्यापति सिंह, सत्यवती बेसरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर चार हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि प्रखंड परिसर में संचालित प्रज्ञा केन्द्र के संचालक वीरेंद्र प्रसाद साह पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं पशुपालन विभाग के क्वाटर में चले जांच अभियान में देवधारी पासवान एवं अमित कुमार अभिषेक तथा सोनुवाडंगाल की सावित्री देवी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इन उपभोक्ताओं पर भी चार हजार जुर्माना लगाया गया है। इधर एसडीओ संजय बेसरा ने बताया कि वैसे उपभोक्ता जो गलत ढंग से बिजली का उपभोग कर रहे हैं वे इसे बंद करें अन्यथा जांच के क्रम में पकड़ने जाने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगी। जांच दल में कनीय अभियंता सुमन कुमार सिंह, कंचन टुडू एवं नरेन्द्र कुमार के अलावा पुलिस बल एवं विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

जांच अभियान में शामिल पदाधिकारी अन्य।