पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में साहित्य महोत्सव 12 दिसंबर से

रायपुर में साहित्य महोत्सव 12 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर (छत्तीसगढ़) | छत्तीसगढ़में पहली बार साहित्य महोत्सव का आयोजन रायपुर में 12 दिसंबर से होगा। यह 14 दिसंबर तक चलेगा। इसमें सुभाष घई, नादिरा बब्बर, हंसल मेहता, दर्शन जरीवाला, अशोक चक्रधर और निदा फाजली सहित देशभर के कई नामचीन साहित्यकार और रचनाकार शिरकत करेंगे। महोत्सव में चार मंडप-गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, मुकुटधर पांडेय और हबीब तनवीर के नाम पर मंडप बनाए गए हैं। एक ही समय में चारों मंडपों के पैनलिस्ट अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे।