पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विष्णु ने चलाया जनसंपर्क अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विष्णु ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जामताड़ा|झामुमो प्रत्याशीविष्णु प्रसाद भैया ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने जामताड़ा मिहिजाम थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया और झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील किया। इस दौरान उन्होंने सतसाल, गोपालपुर, कोलाडाबर, अमलाचातर, आसनचुंवा, बागधरा, झनगा, गोरायनाला, केनूडीह आदि गांव का दौरा किया। कहा कि झारखंड राज्य से केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा को ही लगाव है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है और केवल झारखंड के खजाना को लूटना चाहती है। कांग्रेस के कार्यकाल में जनता का तनिक भी विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 14 माह में हेमंत ने विकास की जो झलक दिखायी है वैसा अबतक किसी ने नहीं किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, मिहिजाम नगर अध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साव, बंटू आईजक, वर्मन सोरेन, देवीसन हांसदा, सीपी सिंह, देवेंद्र महतो, हीरा महतो, सुखदेव सिंह, निमाई महतो, गणेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।