प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
जामताड़ा| जामताड़ानाला विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने 2-2 प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। बता दें कि जामताड़ा विधानसभा (09) के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में (एससीएस से) विजय कुमार बी. पवार वहीं व्यय प्रेक्षक के रूप में (आईपीएस से) सुहास जे. मिस्त्री शांति निष्पक्ष चुनाव को ले निरीक्षण में पूरी चौकसी बरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नाला विधानसभा (08) के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में (आईआरएस से) त्रिनाथ करजी सामान्य प्रेक्षक के रूप में (आईएएस से) शफीक अहमद रैना नियुक्त किए गए हैं। चुनाव की हरेक गतिविधि पर इनकी पैनी नजर देखी जा रही है।