आज लालू की चार जनसभा
रांची | राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद गुरुवार को भी झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पांचवे चरण के तहत होने वाले विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी डॉ मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राजद अध्यक्ष गुरुवार सुबह 11 बजे राजमहल में राजद प्रत्याशी अरुण मंडल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि 12 बजे गोड्डा के मेला मैदान में संजय प्रसाद यादव के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर 2.15 में लालू जरमुंडी में और 3.15 में नाला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजद अध्यक्ष गुरुवार शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे।