- Hindi News
- चुनावी सभा में राजद घटक दल के सभी नेता शामिल
चुनावी सभा में राजद घटक दल के सभी नेता शामिल
नेताजीस्टेडियम नाला में गुरूवार को राजद द्वारा एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस चुनावी सभा में राजद, कांग्रेस एवं जदयू के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के जिला महासचिव समर माजि ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के 14 साल बीत जाने के बावजूद राज्य का विकास नहीं हुआ। जिस राज्य में खनिज संपदाओं का भरमार है। क्षेत्र में तो कोई कल कारखाना है और ही उद्योग धंधा। रोजगार के अभाव में यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्य में पलायन करना पड़ रहा है। नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा समुचित विकास नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के कार्यकाल में लूटने का काम किया है। कहा कि सबसे ज्यादा समय तक भाजपा द्वारा शासन किया गय है और राज्य को लूटने का काम किया है। राजद प्रत्याशी अशोक माजी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि इसके पूर्व विधायकों ने नाला का विकास नहीं किया। राजद प्रत्याशी अशोक कुमार माजि के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। मौके पर प्रत्याशी अशोक माजि, विजय माजि, तपन तिवारी आदि ने सभा को संबोधित किया।
लालू के नहीं आने से कार्यकर्ता हुए मायूस
बिन्दापाथर|नेताजीस्टेडियमनाला में आयोजित चुनावी सभा में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नहीं आने से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। हालांकि इस दौरान नेताजी स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे। लोग लालू प्रसाद यादव को देखना चाहते थे। बताया गया कि खराब मौसम के कारण लालू प्रसाद यादव नाला नहीं सकें। वहीं राजद प्रत्याशी अशोक माजी ने कहा कि लालू जी अब 17 दिसंबर को नाला आएंगे।