पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा झामुमो के कारण राज्य पिछड़ा

भाजपा-झामुमो के कारण राज्य पिछड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित|झारखंड के14 वर्ष के शासनकाल में भाजपा ने 9 वर्ष तक शासन किया है। अबतक की सरकारों ने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में दिलचस्पी नहीं दिखायी है। जिसका नतीजा है कि राज्य के 12 लाख युवक युवती देश के विभिन्न शहरों में नौकर, आया दाई का काम कर रहे हैं। ये बातें सीपीआई के राष्ट्रीय किसान सभा के अध्यक्ष अतुल अंजान ने कही। कुंडहित स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा और झामुमो समान रूप से दोषी है। राज्य की चरमराई स्वास्थ्य सेवा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सकों की कमी है। केवल तीन मेडिकल कॉलेज है। जिससे प्रतिवर्ष 220 चिकित्सक तैयार होते हैं। यह संख्या काफी कम है। मौके पर उन्होंने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर नाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कनाई मालपहाड़िया, गौतम खां, गौर रवानी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।