पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी गैर सरकारी कर्मियों ने डाक मत पत्र से डाला वोट

सरकारी गैर सरकारी कर्मियों ने डाक मत-पत्र से डाला वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>डीसी के पहल पर पहली बार जामताड़ा में शुरू हुई डाक-मत-पत्र की प्रक्रिया

भास्करन्यूज|जामताड़ा

जामताड़ाजिला के दोनों विधानसभा 09- जामताड़ा 08- नाला में शुक्रवार को पहली बार डाक मत पत्र (पोस्टल-बैलेट) निर्वाचन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ। निर्धारित समय से पहले पहुंच कर सरकारी अर्द्ध सरकारी कर्मी मतदान देने के लिए पंक्ति में खड़े होने लगे थे। मतदान केंद्र एस डीपीओ कार्यालय स्थित नजारत को बनाया गया था। नियमत: प्रक्रिया के तहत ऐसा डाक मत पत्र निर्वाचन जामताड़ा जिला में डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह के पहल पर पहली बार हुआ। मतदान को लेकर पंक्ति में खड़े सरकारी कर्मियों के चेहरे पर खुशी के भाव झलक रहे थे। शुरुआत में कुछ कम लंबी पंक्ति थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होने लगी। सभी मतदान कर्मी व्यवस्थित तरीके से यथा स्थान बैठ मतदान प्रक्रिया को सुचारू तरीके से संपन्न करा रहे थे।

मतदान केंद्र पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अभिकर्ता भी मौजूद थे। विधि-व्यवस्था में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान केंद्र पर दूसरी गौर करने वाली बात यह निर्देशित की गई थी कि पोस्टल-बैलेट पेपर पर अपना नाम एवं हस्ताक्षर छोड़ कर किसी भी प्रकार के निशान लगा सकते हैं। कुछ मतदाताओं ने कहा कि यह अच्छी परंपरा है। लोकतंत्र में मतदान करना परम कर्तव्य है। हालांकि अपराह्न 3 बजे के बाद भी मत देने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी।