पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरिया का प्रकोप

डायरिया का प्रकोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला. नालाप्रखंड के अफजलपुर पंचायत स्थित संथालडीह गांव में डायरिया बीमारी का प्रभाव बढ़ने लगा है। बीमारी के बढ़ने से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। डायरिया पीड़ित चार मरीजों का इलाज नाला स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पानमुनी हांसदा, मिठु सोरेन, बुधनी हेम्ब्रम तीन साल के राजू हेम्ब्रम का इलाज उपस्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है। संसाधन की कमी के कारण उक्त गांव के आठ डायरिया मरीजों का इलाज पश्चिम बंगाल के सिउड़ी स्थित अस्पताल में चल रहा है।

छह मरीज इलाज के बाद घर वापस लौटे हैं। लेकिन दो की गंभीर हालत के कारण सिउड़ी में ही इलाज चल रहा है। डॉ. नदियानंद मंडल डायरिया मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए दवा सेवा की कमी नहीं है। सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। डायरिया के बढ़ते कहर को देख मुखिया प्रेमो कोड़ा समेत ग्रामीणों की ओर से सहयोग किया जा रहा है।