पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपायुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपायुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> मोर्चा ने रैली निकाल शहर का किया भ्रमण

> आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को ले की गई रैली

भास्करन्यूज | जामताड़ा

आगामीविधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को नगर भवन जामताड़ा परिसर में भाजपा युवा मोर्चा का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र मंडल उपस्थित हुए। उनके नेतृत्व में निकली रैली ने शहर का भ्रमण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी ने की। सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जामताड़ा नाला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को अधिक मतों के अंतर से विजय दिलाना है। संबोधित करते प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंडल ने कहा जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। कार्यकर्ता अभी से ही तैयार हो जाएं। प्रदेश में भाजपा की लहर है। झारखंड की जनता पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार को शासन करते देखना चाहती है। जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रशासन भी सजग रहे। विशेष कर बिजली विभाग, मनरेगा कार्यों में सुधार लाने जामताड़ा-मिहिजाम रोड को दुरुस्त नहीं किया गया तो युवा मोर्चा के सहयोग से उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंच पर ब्रजकिशोर झा, अनूप पांडेय, महावीर सरावगी, संतन मिश्रा, मनीष दुबे, महादेव मुर्मू, बेबी सरकार, उदय मंडल, राजा सिंह, जयदीप तिवारी, कृष्णा महतो, लालटू सर्खेल, कार्तिक भंडारी, श्यामसुंदर राय, राजेश यादव, मोहित दे, संजय ओझा, मोहन शर्मा, राजेश आिद थे।

सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।