एमपी के सीएम कल गोरायनाला में
जामताड़ा|पांचवें औरअंतिम चरण के मतदान के प्रचार कार्य में भाजपा जोर शोर से जुट गई है। भाजपा के बड़े कद्दावर नेताओं ने अब संथाल परगना की ओर अपना रूख कर लिया है। इसी के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं चतरा के सांसद सुनिल सिंह पार्टी के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के पक्ष में प्रचार करने के लिए आगामी 10 दिसंबर बुधवार को गोरायनाला आएंगे। इस संबंध में प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नेताद्वय हेलीकॉप्टर से गोरायनाला क्रिकेट मैदान में उतरेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी द्वारा चुनावी सभा की तैयारी जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। नेताओं के गोरायनाला आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।