पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल की समस्या दूर करूंगा : राय

पेयजल की समस्या दूर करूंगा : राय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|नाला विधानसभाक्षेत्र के राधामठ गांव में फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में प्रत्याशी महावीर राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर चर्चा की गई। इसमें आसपास के विभिन्न गांवों के लोग उपस्थित थे। उपस्थित मेलर समाज के लोगों ने प्रत्याशी को पूरा समर्थन देने की बात कही। पार्टी की अगली बैठक 13 दिसंबर को तिलायबनी गांव में करना सुनिश्चित किया गया। मौके पर महावीर राय ने कहा कि जनता विकास चाहती है। विगत पांच वर्षों में क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। क्षेत्र के 153 गांवों का दौरा अबतक किया हूं। अधिकांश गांवों के गरीबों के पास बीपीएल कार्ड नहीं है। पेयजल की काफी दिक्कत है। जनता माैका देती है तो पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। मौके पर रवि राय मेलर, लाल गोविंद सिंह, पितांबर राय मेलर, शंकर राय मेलर, दुलाल राय मेलर, राजीव राय, मोहन राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।