पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाथरजोरिया से बिंदापाथर तक सड़क हो गई है खस्ताहाल

पाथरजोरिया से बिंदापाथर तक सड़क हो गई है खस्ताहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडक्षेत्र के पाथरजोरिया गांव से बिंदापाथर सड़क का नामोनिशान मिटने लगा है। इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर से लगातार प्रयास भी किया है। लेकिन उनके द्वारा उच्चाधिकारियों के पास दिए गए आवेदन निवेदन हमेशा बेअसर साबित हुए हैं। इस संबंध में बबलू मुखर्जी एवं लखाई रूईदास ने कहा है कि इस सड़क के बन जाने से दाहिनघाटी, तेतुलडंगाल, कड़ैया, जामदेही, फांसीडंगाल, बिंंदापाथर होकर जिला मुख्यालय तक आवाजाही के लिए कम दूरी का मार्ग होगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए हाल ही में उपायुक्त के पास भी गुहार लगाया गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क के नहीं रहने पर स्कूली बच्चे, राहगीर, व्यवसायी एवं आमजनों को घूमकर अधिक दूरी तय करते हुए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक का आनाजाना करना पड़ता है। कहते हैं कि बारिश के चार महीनों में इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिससे कई सालों से विभाग एवं प्रशासन के प्रति उनके नाराजगी बढ़ने लगे हैं।

कुछ यूं हालत हो गई है सड़क की।