पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए की जा रही तैयारी

मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए की जा रही तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला | प्रखंडमुख्यालय में स्थापित मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रबंधन द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बैंच, डेक्स आदि उपस्कर के अलावा परीक्षा केंद्र स्थित शौचालय की मरम्मत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था को लेकर संस्थान प्रभारी सह केंद्राधीक्षक भानुरंजन ठाकुर एवं सुबोध कुमार घोष सक्रिय हैं। ज्ञात हो कि नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र टेन प्लस टू विद्यालय में इस बार मैट्रिक के 574 तथा इंटर के 915 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरा परीक्षा केंद्र इंटर काॅलेज में मैट्रिक के 505 तथा इंटर के 844 परीक्षार्थी के बीच प्रवेश पत्र बांटा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के लिए टेन प्लस टू स्कूल में उच्च विद्यालय गेडि़या,अफजलपुर, कालीपहाड़ी दो, मोहनपुर, देवजोड़, पांजुनिया एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शामिल है। इसी केंद्र में द्वितीय पाली में सिंह वाहिनी टेन प्लस टू विद्यालय कुंडहित तथा इंटर काॅलेज नाला के परीक्षार्थी भाग लेंगे। इंटर काॅलेज स्थित परीक्षा केंद्र में द्वितीय पाली में इंटर परीक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नाला एवं भागवत झा आजाद काॅलेज कुंडहित के परीक्षार्थी भाग लेंगे। दोनों केंद्र के केंद्राधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 16 फरवरी से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए अधिकारियों के निर्देश पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इधर परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के बीच प्रवेश पत्र बांटने का कार्य दोनों ही केंद्र में जारी है तथा परीक्षार्थी में उत्साह भरा हुआ है।

नाला का एक परीक्षा केंद्र।