इंस्पेक्टर समेत चार थाना प्रभारी बदले
जामताड़ा | पुलिसमहकमा में गुरूवार को व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी नागेंद्र चौधरी द्वारा जामताड़ा सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर अमरनाथ ठाकुर को लाइन हाजिर करते हुए वाल्मीकि प्रसाद सिंह को जामताड़ा सर्किल का पुलिस इंस्पेक्टर बनाया है। नाला के थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर अजीत सिंह को नाला का थाना प्रभारी बनाया गया है। नारायणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। उत्तम तिवारी को नारायणपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।