सरदार महासभा की बैठक रविवार को
नाला | सामाजिकएकता बनाए रखने, समाज का विकास एवं भटके हुए लोगों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए मांझी परगना सरदार महासभा के बैनर तले कई कार्यक्रम प्रारंभ किये गये हैं। इसके तहत 15 फरवरी को डा बासुदेव बेसरा स्टेडियम बारघरिया में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्यरूप से क्षेत्र के मांझी हड़ाम, जग मांझी, गुडित, नायकी, भद्दो, लासेर आदि लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बारे में महासभा के मंगल सोरेन एवं भजराम हेम्ब्रम ने कहा है कि संथाल परगना एवं छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के साथ छेड़छाड़ कतई जनहित में नहीं है। इसे संजोये रखने तथा विरासत में मिले इस धरोहर के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग का मौलिक कर्तव्य है। इन मुद्दों के अलावा डा बेसरा की मूर्ति स्थापित करने जैसी और भी बातंे हैं।