पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूसलाधार बारिश से सोय नाला पर बना पुल बहा, 93 गांवों के 1.10 लाख लोग प्रभावित

मूसलाधार बारिश से सोय नाला पर बना पुल बहा, 93 गांवों के 1.10 लाख लोग प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानो/सिमडेगा| शनिवाररात हुई मूसलाधार बारिश से सोय नाला का पुल बह गया। 20 साल पुराने और 50 मीटर लंबे इस पुल का एक चौथाई हिस्सा बह चुका है और कटाव जारी है। करीब 1.10 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। पुल बहने से जहां बानो प्रखंड के 30 गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है, वहीं जिला मुख्यालय से 93 गांवों का संपर्क टूट गया है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व देव नदी का डायवर्सन बह गया था। इसके बाद से लोग 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर सोय नाला पुल से ही बानो तक आते-जाते थे। अब यह पुल बहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।